छत्तीसगढ़

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जिले में संचालित प्रोजेक्ट ’झरिया’ और प्रोजेक्ट ’धड़कन’ का किया अवलोकन की सराहना


रायपुर, 18 सितंबर 2025/sns/- केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी आज राजधानी प्रवास के दौरान निमोरा आंगनबाड़ी केन्द्र-1 में पहुंची और रायपुर जिले के नवाचार प्रोजेक्ट ’झरिया’ और प्रोजेक्ट ’धड़कन’ का अवलोकन किया। साथ ही पिंक ई-रिक्शा के महिला वाहन चालकों से मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री ने जिले रायपुर में प्रोजेक्ट ’झरिया’ के तहत बनाए जा रहे एल्कलाइन वॉटर के संबंध में महिला समूहों से जानकारी ली। कलेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि बिहान समूह की महिलाएं एल्कलाइन वॉटर बना रही हैं जिसकीं पैकेजिंग कांच के बॉटल में होती है। जिसमें पानी की कीमत 7 रूपए है और बॉटल सिक्योरिटी की कीमत 50 रूपए हैं जो बॉटल वापस करते ही उन्हें मिल जाती है।

 केन्द्रीय मंत्री ने प्रोजेक्ट ’धड़कन’ का भी अवलोकन किया और डॉक्टरों से इसके संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में बच्चों में जन्मजात ह्नदय रोग की जांच, पहचान कर ईलाज के लिए श्री सत्य सांई हॉस्पिटल के सहयोग से प्रोजेक्ट ’धड़कन’ चलाया जा रहा है। जिसमें अभी तक तक 25 बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिसमें 4 बच्चों की सर्जरी की जाएगी और 21 बच्चें सामान्य दवाई से ठीक हो जाएंगे। प्रोजेक्ट धडकन के तहत केन्द्रीय मंत्री ने स्वयं ह्नदय की जांच करवाई और इसकी सराहना की। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भी अपने ह्नदय की जांच कराई। केन्द्रीय मंत्री एवं मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पिंक ई-रिक्शा के चालकों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा ई-रिक्शा की सवारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *