छत्तीसगढ़

निर्धन वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम संचालन में सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति पात्र अभ्यर्थियों से 19 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

सुकमा, 11 सितम्बर 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत जिले में निर्धन एवं निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम केन्द्र संचालित किया जा रहा है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को निःशुल्क भोजन, आश्रय, देखभाल, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ और अन्य आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
वृद्धाश्रम के संचालन हेतु प्रशासन ने व्यक्तिगत सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति एक वर्ष तक की अवधि के लिए की जाएगी। चयन प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं प्रबंधक सह अधीक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता सह काउंसलर, लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, रसोईया, रसोईया सहायक, स्वीपर पुरुष-महिला, चौकीदार पुरुष, केयर गिवर पुरुष-महिला आदि।
इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2025 से 19 सितंबर 2025 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर कक्ष क्रमांक 42, उप संचालक समाज कल्याण विभाग, कलेक्टर परिसर, कुम्हाररास, जिला सुकमा में पंजीयन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में यह अभियान वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को सेवा प्रदान करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *