सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन की कार्यों को निरीक्षण करने के लिए राज्य स्तर से मोनिका सिंह राज्य सलाहकार ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेढ़ीभादरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के साथ निर्मित दुकान से सामान भी खरीदी कि। सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया है जिसे ₹1000 प्रति माह किराए से दुकान को किराए पर दिया गया है। दुकानदार मासिक 5 से ₹6000 कमा लेते हैं और आसपास के लोगों को एवं आने जाने वाले लोग शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। दुकान के मालिक शौचालय की रखरखाव साफ सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाने में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। शौचालय के साथ निर्मित दुकान आमदनी का जरिया बन रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक लाभ हो रहा है। शौचालय का उपयोग खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राज्य सलाहकार ने दुकान से सामान खरीद कर दुकानदार का उत्साहवर्धन किया तथा उनके द्वारा की जा रहे इस कार्य की सराहना भी की l
संबंधित खबरें
बस्तर में गणतंत्र दिवस पर साक्षरता का अनूठा उत्सव उल्लास मेले में नव साक्षरों ने दिखाई प्रतिभा
जगदलपुर, 27 जनवरी 2026/sns/- बस्तर जिले में इस वर्ष का गणतंत्र दिवस पारंपरिक समारोहों से हटकर साक्षरता के एक नए उत्सव का साक्षी बना। सोमवार को जिले भर में आयोजित उल्लास मेले ने राष्ट्रीय पर्व को एक नया आयाम दिया, जहां गणतंत्र का जश्न केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रहकर ज्ञान और स्वावलंबन के प्रदर्शन […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जिले को देंगे 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
बलौदाबाजार,9 दिसंबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। इसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 […]
तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव का आगाज 23 से
बिलासपुर, 23 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में कल 23 दिसम्बर को शाम 6.30 बजे से बहतराई इंडोर स्टेडियम में राज्य युवा महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इस दौरान श्री साय खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट […]


