अंबिकापुर, 04 फरवरी 2026/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 44 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लुण्ड्रा के करेसर निवासी रवन नगेसिया की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रोंगसी, तहसील लुण्ड्रा के उरदरा निवासी हरे कृष्ण भगत की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस अस्टन राम सुधु, तहसील लुण्ड्रा के अमगांव निवासी देवनारायण की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस भुनेश्वरी, तहसील लुण्ड्रा के दोरना निवासी मुनेश्वर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस राम जतन, तहसील धौरपुर लुण्ड्रा के डकई निवासी राज की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस कृष्णा, तहसील धौरपुर लुण्ड्रा के बबौली निवासी चुटी भगत की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कनी लाल, तहसील धौरपुर लुण्ड्रा के कुन्दीकला निवासी कन्हाई राम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस धनेश्वरी, तहसील लखनपुर के शिवपुर निवासी संगीता की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस देव, तहसील लखनपुर के कुन्नी निवासी अशिका की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नानसाय, तहसील लखनपुर के अमगसी निवासी सुफल दास की मृत्यु मधुमक्खियों के काटने से होने पर उनके वारिस उर्मिला एवं तहसील कुन्नी लखनपुर के ढोढाकेसरा निवासी छंदन मझवार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस अमरेश को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।
संबंधित खबरें
सारंगढ़ में 2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ 4 नवंबर तक होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सांसद राधेश्याम राठिया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 नवंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य और जिला स्तर पर रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम 2 नवंबर से 4 नवंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम […]
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा, 15 अक्टूबर 2025/sns/- पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए विधायक मद से 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया […]
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू को गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित
बीजापुर, 14 सितम्बर 2025/sns/ – केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू को सर्किट हाऊस बीजापुर में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. जितेन्द्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

