अम्बिकापुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- जिले में जारी नक्शा प्रोजेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में गुरुवार को प्रशिक्षणार्थियों को नक्शा प्रोजेक्ट के लिए प्रयोग में आने वाले मशीनों जीएनएसएस रोवर (ट्रिएबल)/जीएनएसएस रोवर (लाईका), ईटीएस मशीन एवं उसके विभिन्न अंगों, उसके प्रचालन की विधियों के साथ-साथ फिचर एक्सट्रेक्शन के एरियल सर्वे के लिए ड्रोन के संबंध में जानकारी दी गई। पीजी कॉलेज मैदान में भौतिक सत्यापन के दौरान चयनित क्षेत्र का ऑर्थो रेक्टिफाइड इमेज प्राप्त हुआ। मैदान में ईटीएस मशीन, रोवर (ट्रिएबल)/रोवर (लाईका) का सेटअप कर शहरी क्षेत्रों में स्थित मकान, भवन, संस्थान के बाह्य क्षेत्रों रोवर रखकर कोऑर्डिनेट (अक्षांस, देशांश, एल्टीट्यूड) लेने की विधि के संबंध में विषय विशेषज्ञों एवं मास्टर ट्रेनर्स श्री दीपचंद भारती द्वारा जानकारी दी गई। इसके पश्चात जिला कलेक्टरेट परिसर में ड्रोन फ्लाई कराया गया। जिसके उपरांत लिए गए फिचर एक्सट्रक्शन का अवलोकन कराया गया। ट्रेनर्स के द्वारा रोवर से दो कोआर्डिनेट लेकर ईटीएस के माध्यम से भवन के बिंदु किनारे रिफ्लेक्टर स्थापित कर बिंदु लिया गया। ईटीएस से ली गई बिंदुओं की दूरी को टेप से नापकर परिशुद्धता की जांच की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं राम सिंह ठाकुर, जिला नोडल नक्शा प्रोजेक्ट श्रीमती उषा नेताम , अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती दीपिका दुबे, श्रीमती स्मिता अग्रवाल, अम्बिकापुर तहसीलदार श्री उमेश्वर बाज, सहायक नोडल नक्शा प्रोजेक्ट शशांक दुबे, मास्टर ट्रेनर श्री अमितेश स्वर्णकार सहित नगर निगम क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर दी गई श्रद्धाजंलि
राजनांदगांव, 31 जनवरी 2026/sns/-शहीद दिवस पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं कलेक्टोरेट के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट […]
कुक्कुट पालन से बदली पुष्पा की जिंदगी, डीएमएफ मद से मिली 5.50 लाख की सहायता
मोहला, 17 मार्च 2026/sns/-कभी केवल गृहिणी के रूप में घर की जिम्मेदारियां संभालने वाली ग्राम कुंजामटोला की श्रीमती पुष्पा बाई आज कुक्कुट पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता के साथ एक सफल उद्यमी के रूप में नई पहचान बना रही हैं। गणपति स्व-सहायता समूह से जुड़ी पुष्पा बाई को जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से आजीविका […]
धान खरीदी में लापरवाही पर समिति प्रबंधक और सहायकों पर हुई कार्रवाई
तीन निलंबित एवं दो का वित्तीय प्रभार समाप्तरायगढ़, 02 जनवरी 2026/sns/- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता और शासन निर्देशों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण एवं जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने […]

