छत्तीसगढ़

बाढ़ पीड़ितों की मदद में एकल अभियान के कार्य कर्ताओं ने दिया साथ बाढ़ पीड़ितों के घर जाकर की सफाई


जगदलपुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित मांदर ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन के प्रयासों को साथ देने के लिए एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने हाथ बढ़ाते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद की। उन्होंने श्रमदान करने के साथ ही लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना।
एकल अभियान के लगभग 25 सदस्यों ने बाढ़ से प्रभावित घरों में जाकर सफाई की। उन्होंने कीचड़ साफ किया और अस्त-व्यस्त पड़े सामान को व्यवस्थित करने में लोगों की मदद की। जहाँ कई संस्थाएँ सामग्री दान कर रही हैं, वहीं एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने सीधे लोगों के घरों में जाकर सेवा की और उनके दुख-सुख साझा किए। इस प्रयास के लिए गाँव के लोगों ने एकल अभियान के सेवार्थियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *