छत्तीसगढ़

दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए समूह की महिलाओं में रहा विशेष उत्साह


राजनांदगांव, 01 सितम्बर 2025/sns/- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत जिला पंचायत के सभाकक्ष में दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम जिला पंचायत, सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों और सीएलएफ सेंटर में की गई। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दीदी के गोठ कार्यक्रम में बिहान समूह की आत्मनिर्भर बन चुकी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। दीदी के गोठ रेडियो प्रसारण सुनने के लिए जनपद पंचायत, संकुल संगठनों एवं ग्राम संगठन स्तर पर बिहान की स्वसहायता समूह सदस्यों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अपने बीच की ही महिला का प्रसारण सुनने हेतु महिलाओं में अलग ही उत्साह नजर आया। स्वयं इस कार्यक्रम को सुनने की इच्छा जागृत हुई तथा आत्मविश्वास बढ़ा। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम जनपद पंचायत डोंगरगढ़, जनपद पंचायत डोंगरगांव सहित जनपद पंचायत छुरिया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत डोंगरगांव में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पड़ौती, जनपद सभापति श्रीमती रेशमा साहू, विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री देवेन्द्र, क्षेत्रीय समन्वयक श्रीमती चंचल देवी, जनपद पंचायत राजनांदगांव में जनपद सदस्य श्री दुष्यंत धनकर, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में महतारी आजीविका संकुल संगठन की महिलाएं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *