छत्तीसगढ़

मुख्य मार्ग में फंसे यात्रियों को सकुशल निकाला गया जिला प्रशासन ने राहत शिविर में  रहने खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था की

सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन व मार्गदर्शन में मुख्य मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने का कार्य लगातार जारी है।
जिला मुख्यालय से लगे गीदम नाला के पास पिछले दो दिनों से फंसी बस में सवार यात्रियों को प्रशासन ने नाव की मदद से सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की गई। इसी तरह तोंगपाल और छिंदगढ़ से अनिवार्य कार्य के लिए जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को भी नाव के ज़रिए सुरक्षित पार कराया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए।
राहत शिविर बने सहारा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तेज़ कर दिया है। जिले के सभी विकासखंडों और प्रभावित इलाकों में कुल 22 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में अब तक 630 से अधिक लोगों को अस्थायी रूप से पुनर्वासित किया गया है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शिविरों में रहने, खाने और सोने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
साथ ही जिला प्रशासन ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिसके माध्यम से संपर्क करने वाले लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *