छत्तीसगढ़

क़ृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में झींगा पालन पर प्रशिक्षण संपन्न 22 प्रगतिशील किसानों ने लिया भाग

सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- सुकमा जिले में कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाते हुए झींगा पालन का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में “झींगा पालन का महत्व” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मत्स्य विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह राठौर ने झींगा पालन की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी-पानी की गुणवत्ता, झींगा की जैविक विशेषताएँ, कैनाबलिज्म, पानी की कठोरता और पालन की चार विधियाँ एक्सटेंसिव, सेमी-इंटेंसिव, इंटेंसिव और सुपर-इंटेंसिव विषय पर विस्तार से बताया। यह प्रशिक्षण सुकमा में आधुनिक मत्स्य पालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं डी. एल. कश्यप मत्स्य पालन विभाग, सुकमा ने झींगा व कार्प मछली पालन में संतुलित बीज संग्रहण पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में कोंटा के मत्स्य निरीक्षक कांतिलाल कोर्राम, जिले के 22 प्रगतिशील मछली पालक किसान तथा केंद्र के गुलशन वर्मा और श्रीमती लक्ष्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *