छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन एवं विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न गांवों में जल समितियों का होगा गठन

सुकमा, 26 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिला कार्यालय सुकमा के सभाकक्ष में सोमवार को नियद नेल्ला नार क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के बेहतर कियान्वयन और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार करने के लिए जल जीवन मिशन एवं विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति, पंचायतवार कार्यों की स्थिति और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।
कलेक्टर ध्रुव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। उन्होंने बड़ेसेट्टी ग्राम में चल रहे कार्य को आगामी दो सप्ताह में पूरा करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ध्रुव ने निर्देश दिए कि यदि किसी ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही की जाती है या समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जाता, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनकी वर्तमान स्थिति का अद्यतन विवरण पंचायतवार प्रस्तुत किया जाए। साथ ही योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जल प्रमाणन सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। जल जीवन मिशन को बेहतर संचालन एवं रख-रखाव हेतु उन्होंने निर्देश दिया कि इन गांवों में जल समितियों का गठन कर उन्हें सक्रिय किया जाए, ताकि ग्रामीण स्वयं योजनाओं के संचालन में जिम्मेदारी निभा सकें। कलेक्टर श्री ध्रुव ने यह भी निर्देश दिए कि लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। इन समूहों को जल जीवन मिशन से जोड़े जाने से योजनाओं का दीर्घकालिक और स्थायी संचालन संभव होगा।
बैठक में ईई पीएचईश्री विनोद कुमार राम, सहायक संचालक जिला उद्योग एवं व्यापार विभाग सुकमा श्री कैलाश कश्यप, सब इंजीनियर पीएचई एवं विद्युत विभाग सुकमा के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *