बलौदाबाजार, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा 8 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहायक उपकरण वितरित किया। बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम कसियारा निवासी राधा बाई पटेल, लाहोद निवासी धनजय देवांगन एवं बलौदाबाजार शहर निवासी कुबीना साहू, विकासखण्ड पलारी के ग्राम बिनौरी निवासी लकेश्वर फेकर एवं अजय कुमार धीवर को व्हीलयेयर प्रदान किया गया।
इसी तरह बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम लाहोद निवासी चंदकुमार पटेल, भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम बिजराडीह बाबूराम यदू एवं नगर पंचायत पलारी निवासी आशाराम साहू को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग सिनीवाली गोयल एवं विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

