अम्बिकापुर, 22 अगस्त 2025/sns/ – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी 25 अगस्त से 08 सितंबर 2025 तक नेत्र दान पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी कड़ी में जन-जागरूकता हेतु 25 अगस्त को सुबह 09ः30 बजे से राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह देव चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के प्रागंण से नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली जय स्तम्भ चौक, महामाया चौक होते हुए घड़ी चौक से वापस संगम चौक, ब्रम्ह रोड होते हुये वापस अपने पूर्व गंतव्य तक आएगी।


