कोरबा, 19 नवंबर 2025/sns/- पूरे राज्य सहित कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया है। इसी कड़ी में आज कोरबा के भैंसमा, करतला के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा धान विक्रय के लिए आए किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही तौल मशीन एवं अन्य उपरकणो की पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुआत की गई। समिति में कृषको ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान विक्रय सरल और समयबद्ध हो गया है। सभी कृषकों ने किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। इस दौरान क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, तहसीलदार, खरीदी प्रभारी, सहकारिता निरीक्षक, खरीदी केंद्र नोडल और शाखा प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जिला अस्पताल के इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्टैंडर्ड परखने आएगी एनक्यूएएस की टीम कलेक्टर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बलौदाबाजार,10 सितंबर 2025/sns/- जिला अस्पताल बलौदाबाजार में संचालित इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब(आईपीएचएल) के स्टैंडर्ड का आकलन एवं परीक्षण करने 11 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन स्टैंडर्ड की विशेषज्ञ टीम आएगी। टीम के आकलन एवं परीक्षण में तय मानकों पर खरा उतरने पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त होग़ा जो जिला व राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि […]
सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं
राजनांदगांव, 14 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को सुनी। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने […]
यूनिटी मार्च में स्काउट-गाइड रोवर रेंजर्स की रही सक्रिय सहभागिता
राजनांदगांव, 13 नवम्बर 2025/sns/- देश के पहले उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज जिला मुख्यालय में आयोजित यूनिटी मार्च में शामिल हुए। जिला मुख्यालय में यूनिटी मार्च अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा चौक में समापन किया गया। इस दौरान […]


