धमतरी, 22 अगस्त 2025/sns/- जिले में संचालित पीएमश्री स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं में संगीत प्रशिक्षक पदों के लिए एक निश्चित मानदेय पर कार्य करने की स्वीकृति राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत पद के लिए 29 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू, बीआरसी कार्यालय रूद्री रोड, धमतरी में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक, निर्धारित आवेदन पत्र के साथ वॉक इन इंटरव्यू में उपस्थित होंगे। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जिले के नगरीय क्षेत्र में 18 स्थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित सहायता केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे
महासमुंद, 26 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जिला महासमुंद के नगरीय क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 18 स्थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता अब अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरने और वर्ष 2003 की मतदाता […]
पीएम आवास योजना सुखमनिया बाई के परिवार के लिए लेकर आई खुशियों की सौगात
अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के दूरस्थ क्षेत्र में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की सुखमनिया बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का मकान मिल गया है। जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने वाली सुखमनिया बाई को […]
मवेशी बाजार क्षेत्र में मदिरा दुकानों हेतु भवन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 09 जनवरी 2026/sns/-कार्यालय छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा जारी निर्देशों तथा प्रावधानों के अनुसार देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मवेशीबाजार के लिए सामान्य प्रचलित नियमों के अनुरूप आपत्तिरहित स्थल पर भवन किराये पर लिये जाने के संबंध में निविदाएं आमंत्रित की गई है। देशी मदिरा दुकान मवेशीबाजार के लिए नगर पालिका क्षेत्र […]


