बीजापुर, 21 अगस्त 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती माह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग से समन्वय कर जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं किशोरों में उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, बाल विवाह उन्मूलन, नशा मुक्ति, बाल संरक्षण, महिला संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मांझीगुड़ा, जिला-बीजापुर में खेल गतिविधि का आयोजन कर बच्चों के सामाजिक, मानसिक एवं नैतिक विकास पर बालिका सुरक्षा माह अंतर्गत गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों को उनके अधिकारों पर जागरूक करने हेतु बाल संवाद चर्चा एवं खेल के माध्यम से गुड टच बेड टच की जानकारी दी गई। बच्चों को इस दौरान गतिविधि में समलित बच्चों को पुरूस्कृत भी किया गया, जिससे बच्चे का उत्साहवर्धन हो सके। बाल विवाह मुक्त अभियान की जानकारी देते हुए बच्चों को जानकारी दी गई थी अपने आसपास भी सक्रिय रहे किसी भी प्रकार से नाबालिक बच्चों या अपने साथियों का विवाह न हो। इस पर सभी के द्वारा शपथ ली गई, स्कूल के प्राचार्य सहित विभाग से श्रीमति शीला भारद्वाज, श्रीमती सुनीता तामड़ी, सुश्री आनंदमई मलिक, श्री नवीन मिश्रा, सुश्री नगीना लेखम, श्री संदीप चिड़ेम, श्री राजकुमार निषाद, श्री अविनाश नायक, श्री राजेश मण्डे, श्री महेन्द्र कश्यप, श्री महेन्द्र यादव, सुश्री कुसुमलता, सुश्री रंजिता कश्यप, सुश्री पुष्पा कोरम, श्री सतीष कुरसम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


