छत्तीसगढ़

जिले के जन प्रतिनिधियों ने दिल्ली में देखा स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक समारोह

सुकमा, 21 अगस्त 2025/sns/- नई दिल्ली में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के दो जनप्रतिनिधियों शामिल हुए। जनपद पंचायत सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बडेसट्टी के सरपंच श्री कलमू जोगा और जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत केरलापेदा के सरपंच श्री भीमसेन वेट्टी ने इस राष्ट्रीय पर्व के भव्य आयोजन में शामिल हुए।
देश की राजधानी में आयोजित इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना दोनों सरपंचों के लिए अत्यंत गर्व का विषय रहा। दिल्ली यात्रा के पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने सुकमा लौटकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री रविशंकर वर्मा, डीपीएम आरजीएसए श्री किशोर देशमुख भी उपस्थित थे।
सरपंचों के साथ इस यात्रा में श्री वरुण मिश्रा, प्रोग्राम लीडर पिरामल फाउंडेशन को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुकमा जिले के ये दोनों बेटे स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक और गौरवमयी अवसर के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *