छत्तीसगढ़

इण्डस्ट्री बैंकर्स मीट का आयोजन 20 अगस्त को



दुर्ग, 20 अगस्त 2025/
sns/- भारत सरकार की रैम्प योजना अंतर्गत एमएसएमई उद्यमियों के लिये इण्डस्ट्री बैंकर्स मीट का आयोजन 20 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से होटल अमित पार्क  इंटरनेशनल भिलाई में आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता से अवगत/लाभान्वित कराना एवं उनके समक्ष आने वाली वित्तीय चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग ने जिले के उद्यमी, चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि, वित्तीय संस्थान, बैंक, आईसीएआई, जिले के पीएमएफएमई योजना के आवेदकों तथा एमएसएमई से संबंधित समस्त अन्य स्टेक होल्डर्स से कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *