बीजापुर, 16 अगस्त 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में सत्र 2025-26 के लिए संविदा पद योगा प्रशिक्षक महिला, खेल प्रशिक्षक किसी भी 2 खेल N.I.S OR M.P.Ed. OR S.P.Ed. संबंधित खेलों में विशेषज्ञता, नृत्य विशेषज्ञ, वाद्य संगीत विशेषज्ञ, महिला सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक एवं अटल टिंकरिंग लैब फेसिलिटेटर सहित विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे के बीच ज्ञानगुड़ी में स्थित नवोदय विद्यालय बीजापुर में अपने शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

