छत्तीसगढ़

नियद नेल्लानार क्षेत्र के महतारी वंदन से छुटे लाभार्थियों के लिए सुनहरा अवसर


बीजापुर, 16 अगस्त 2025/sns/ – प्रदेश में महतारी वंदन योजना का कियान्वयन मार्च 2024 से किया जा रहा है। बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार क्षेत्र में संचालित कैम्प की कुछ पात्र महिला हितग्राही आवेदन करने से वंचित रह गये जिसके कारण उन्हें योजनांतर्गत लाभप्राप्त नहीं हो रहा है। नियद नेल्लानार क्षेत्र में संचालित 53 कैम्प के 511 आंगनबाड़ी केन्द्र व ग्रामों के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ सीमित प्रक्रिया अपनाते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर महतारी वंदन योजना का लाभ दिये जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। वहीं 15 से 31 अगस्त 2025 तक आवेदन संबंधित आंगबनाड़ी केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं। 01 से 04 सितम्बर 2025 तक प्राप्त आवेदनों का संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन किया जाएगा। 05 सितम्बर को संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा सूची एवं आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 06 से 08 सितम्बर 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन, 09 सितम्बर 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सूची एवं आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत किया जाएगा। 10 से 12 सितम्बर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन, 15 सितम्बर 2025 को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत सूची एवं आवेदन पत्रों को संचालनालय में प्रस्तुत करना एवं 16 से 25 सितम्बर 2025 तक संचालनालय द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का वेबपोर्टल में अपलोड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *