सुकमा, 14 अगस्त 2025/sns/- 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण की मौजूदगी में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में जॉइंट कलेक्टर श्री सूरज कश्यप रहे। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम सुकमा में किया जाएगा जहां मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं तखतपुर विधानसभा के विधायक श्री धर्मजीत सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया, तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम को ठीक करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अच्छी तैयारी करने के निर्देश स्कूल के सांस्कृतिक प्रभारियों को दिये।
अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहें।

