छत्तीसगढ़

विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति


राजनांदगांव, 14 अगस्त 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत राजनांदगांव एवं छुरिया विकासखंड के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में सामुदायिक मंच (शीतला मंदिर) के पास मैदान क्रांकीटीकरण कार्य तथा ग्राम खैरा एवं भदेरा नवागांव में पानी टेंकर के लिए और छुरिया विकासखंड के ग्राम गुण्डरदेही में बुढ़ादेव मंदिर से खेल मैदान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं ग्राम कन्हारपुरी में नाली निर्माण कार्य के लिए 2-2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *