कवर्धा, 13 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान“ की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम रन अगेन्स ड्रग्स का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाने के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 13 अगस्त 2025 को सुबह 06ः30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी करपात्री जी स्टेडियम ग्राउण्ड कवर्धा में होगा। इस अवसर पर सभी नागरिकों, युवाओं, छात्रों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों से इस जन-जागरूकता दौड़ में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 20 अक्टूबर 2025/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सौजन्य भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।
पतरापाली वार्ड में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 24 जनवरी 2026/sns/- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत पतरापाली वार्ड में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए 2 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि दुकान संचालन हेतु इच्छुक स्थानीय […]
दावा-आपत्ति 18 अगस्त तक
राजनांदगांव, 14 अगस्त 2025/sns/- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 7 प्राथमिक शाला एवं 4 हायर सेकेण्डरी शालाओं कुल 11 शालाओं में अंशकालीन योग-खेल शिक्षक-प्रशिक्षक की सेवाएं लेने के लिए निर्धारित योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों की स्कूटनी उपरांत पात्र-अपात्र आवेदकों की […]

