छत्तीसगढ़

पतरापाली वार्ड में  शासकीय  उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित


रायगढ़, 24 जनवरी 2026/sns/- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत पतरापाली वार्ड में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए 2 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
          जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि दुकान संचालन हेतु इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में पंजीयन प्रमाण-पत्र के साथ नियत तिथि तक कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा में जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पष्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *