बिलासपुर, 11 अगस्त 2025/sns/- बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 686.8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 598.0 मि.मी. से 88.8 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 823.8 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 553.4 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 819.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 660.9 मि.मी., मस्तूरी में 663.8 मि.मी.,तखतपुर में 735 मि.मी., सीपत में 663.6 मि.मी., बोदरी में 634.4 मि.मी., बेलतरा में 599 मि.मी., रतनपुर में 679.8 मि.मी., सकरी में 757 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 651.9 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।

