छत्तीसगढ़

सर्पदंश से मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर, 07 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतिका शिवबती यादव के निकटतम वारिस उनके पिता श्री जगनाथ यादव निवासी ग्राम स्कूल पारा गौराबेड़ा थाना भैरमगढ़ एवं मृतक मोटूराम पोड़ियमी के निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती सरिता पोड़ियामी निवासी ग्राम पेदापाल, थाना मिरतुर को 4-4 लाख रूपए कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *