मोहला, 7 अगस्त 2025/sns/- शासकीय लालचक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में 08 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उपसंचालक जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग श्री वीके केडिया द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यक्रम अंतर्गत व्यावसायिक मार्गदर्शन, सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट, कौशल विकास एवं रोजगार संबंधित जानकारियों के साथ-साथ रोजगार पोर्टल में पंजीयन की प्रक्रिया एवं उसकी उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थी समय पर उपस्थित होकर मार्गदर्शन शिविर का लाभ ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर तक
बलौदाबाजार, 14 अक्टूबर 2025/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर मे कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society पर 30 अक्टूबर 2025 […]
सांसद खेल महोत्सव का आगाज युवाओं को मिलेगा पारंपरिक और परंपरागत खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका 20 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र सरगुजा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त 2025, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर […]
डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 11 दिसम्बर को
कोरबा, 08 दिसम्बर 2025/sns/-मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में शाम 04 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने […]


