सुकमा, 04 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन के व्याख्याता के कुल 60 रिक्त पदों पर जिला खनिज न्यास निधि मद से स्थानीय अतिथि शिक्षक के रूप में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदाय कर करने आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिले के उच्चतर स्कूलों में शैक्षणिक अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाये जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारो से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदक द्वारा पूर्ण रूप से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य शा. हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल, जिला सुकमा को दिनांक 04 अगस्त 2025 से 11 अगस्त 2025 के संध्या 05 बजे तक जमा किया जावेगा। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी सुकमा जिले के वेबसाईट sukma.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सुकमा (छ.ग.) के सूचना पटल में देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले में 1180.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 09 सितम्बर 2025/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 8 सितम्बर तक 1180.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0.2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1332.3 मिली मीटर, पुसौर में 1259.3, खरसिया […]
क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, ट्रायलस्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी होगा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को […]
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 एवं रबी वर्ष 2026-27 उपार्जन के लिए अवधि निर्धारित
रायगढ़, 25 नवम्बर 2025/sns/- कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिसूचित फसलें अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन एवं रबी विपणन वर्ष […]

