छत्तीसगढ़

प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को

मुंगेली, 02 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (चतुर्थ श्रेणी) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 03 अगस्त को प्रातः 11 से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी है। जिले के 07 केंद्रों डा.जे.पी. मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एस.एन.जी महाविद्यालय, बी.आर.साव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जेसीज पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इनमें 02 हजार 534 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ ही हाथों से तलाशी ली जाएगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र में कम से कम 02 घंटे पूर्व  पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की पूरी जांच समय पर हो सके। परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बाँह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश वर्जित है। इसके साथ ही घड़ी, पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व कोई भी संचार का साधन, स्कार्फ, पाउच, बेल्ट, टोपी आदि साथ लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस, मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *