छत्तीसगढ़

कुकुरदी में स्तनपान सप्ताह का आयोजन बताया गया स्तनपान का महत्व

बलौदाबाजार, 02 अगस्त 2025/sns/- शासन के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत ग्राम कुकुरदी में स्तनपान सप्ताह प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार ने  उपस्थित महिलाओं को बताया कि स्तनपान का महत्व बच्चे और मां दोनो के लिए अद्वितीय है। शिशु के लिए,मां का दूध एक संपूर्ण आहार होता है। इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल सही मात्रा में मौजूद होते है। यह बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे वह संक्रमण, एलर्जी और अन्य बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ बेटी के नाम पर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सरस्वती चंद्रवंशी, जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न, जिला पोषण समन्वयक देवेन्द्र कुमार, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित हितग्राही एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *