छत्तीसगढ़

गायों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए गौ सेवा संकल्प सेल का गठन जिला एवं अनुविभाग स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

मुंगेली, अगस्त 2025/sns/- जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गौ सेवा संकल्प सेल का गठन किया गया है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार तीनों अनुविभाग लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया में एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अभियान का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर बेसहारा मवेशियों की पहचान कर उनका सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित करना है।
कलेक्टर ने उप संचालक पंचायत सुश्री भूमिका देसाई को नोडल अधिकारी और पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. आर.एम. त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला स्तरीय टीम में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। कलेक्टर मुंगेली ने निर्देशित किया है कि ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत गायों की संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए सभी संबंधित अधिकारीगण नियमित निरीक्षण करें तथा समय-समय पर स्थिति की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *