जगदलपुर, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा सभागार में टीबी मरीजों को रेडक्रॉस निक्षय मित्रों द्वारा जनभागीदारी से प्रदत्त फूड बास्केट किट का वितरण किया गया।
यह किट वितरण कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रभान कश्यप एवं उपाध्यक्ष बसंत कश्यप के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 60 टीबी मरीजों को फूड बास्केट किट वितरित की गई। ये मरीज विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के निवासी थे, जिन्हें जनभागीदारी से एकत्र की गई सामग्री से तैयार की गई पोषण किट प्रदान की गई।
रेडक्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

