छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 40 लाख 97 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, 31 जुलाई 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों के 18 विभिन्न निर्माण कार्यां के लिए विधायक निधि मद से 40 लाख 97 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला, कवर्धा और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
विधायक मद से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम पंचायत खारा में बाबू पटेल के घर से आंगनबाड़ी केन्द्र तक सीसी रोड़ निर्माण के लिए 04 लाख रूपए, ग्राम खिरसाली में बीजाधरसा से प्राथमिक शाला भवन तक सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 99 हजार 900 रूपए ग्राम पंचायत कांपा में धनुष साहू के डोली से सुखी कौशिक के डोली तक मुरूम सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 99 हजार 700 रूपए, ग्राम पंचायत जैताटोला में चाहंटा मार्ग पर मुरूम सड़क निर्माण के लिए 99 हजार 900 रूपए, ग्राम कांपा में देवीचंद के घर से टेसराम के डोली तक मुरूम सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 49 हजार 800 रूपए, रौचन से सेवईकछार, रौचन से ढोंगईटोला मार्ग में मुरूम सड़क निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पचायत लालपुर कला में आहता निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 49 हजार 600 रूपए,ग्राम पंचायत कांपा में राजाराम साहू के घर के पास सीसी रोड़ निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत प्रभाटोला में मुख्य मार्ग से परसहा तक मुरूम सड़क निर्माण के लिए 2 लाख रूपए,ग्राम बेलपानी में नीवन प्राथकि शाला भवन मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
इसी तरह कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजई के ग्राम चारभांठा में सीसीरोड़ निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, सुखाताल हाईस्कूल पहुंचमार्ग पर मुरूम सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 49 हजार 600 रूपए, घोठिया से झलका मार्ग पर मुरूम सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम नेवारीगुढ़ा में खेल मैदान के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम रबेली में गौठान से धनश्याम के घर तक मुरूम सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 49 हजार 500 रूपए, शासकीय हाईस्कूल कोठार में सायकल स्टैण्ड निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, कोदवा से सुखाताल मार्ग पर मुरूम सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 99 हजार 700 रूपए और ग्राम पंचायत राजानवागांव में बाजारशेड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *