मुंगेली, 31 जुलाई 2025/sns/- विकासखण्ड पथरिया के रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित सरगांव के समीप बाजार चौक ग्राम किरना में एक वाहन दुर्घटना में 15 गौवंश पशुओं की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई एवं 03 अन्य गौवंश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, एसडीएम पथरिया श्री अजय कुमार शतरंज, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित प्रशासनिक एवं तकनीकी टीम मौके पर पहुँची। घायल पशुओं को तत्काल उपचार हेतु पशु चिकित्सकों की देखरेख में भेजा गया। वहीं मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर उन्हें सरगांव के समीप निर्धारित स्थल पर दफनाया गया। प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से दुर्घटनास्थल पर सड़क को शीघ्र साफ किया गया और यातायात व्यवस्था पुनः सामान्य कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टरएवं पुलिस अधीक्षक ने इस संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
कवर्धा, 30 सितंबर 2025/sns/-कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा में 23 से 29 सितंबर 2025 तक सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल शामिल हुए। प्रशिक्षण में कबीरधाम जिले के विभिन्न गांवों से चयनित 25 कृषकों ने भाग लिया, जिनमें ग्राम […]
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 16 फरवरी से
सुकमा, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियानयोजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में त्रिस्तरीय पंचायतों की ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी 2026 से जिला पंचायत […]
मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री श्री साय
मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री श्री साय शांति और विकास राह पर बढ़ रहा है बस्तर, शासन की योजनाओं से बदली गांवों की तस्वीर पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात रायपुर, 20 जून 2025 // इच्छाशक्ति, संवेदना […]

