छत्तीसगढ़

आधार केन्द्र संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित


बीजापुर, 30 जुलाई 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिप्स स्टेट डाटा सेंटर भवन सिविल लाईन्स रायपुर के परिपालन में जिले के 19 शासकीय कार्यालयों इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है। जिसके तहत कलेक्टर कार्यालय बीजापुर, जिला एवं जनपद पंचायत कार्यालय बीजापुर, नगर पालिका बीजापुर, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय बीजापुर एवं गंगालूर, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भैरमगढ़, तहसील कार्यालय भैरमगढ़ एवं कुटरू, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत भैरमगढ़, एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय भोपालपटनम, जनपद एवं नगर पंचायत भोपालपटनम, एसडीम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय उसूर शामिल है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट www.bijapur.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *