धमतरी, 28 जुलाई 2025/sns/- जिले में एक जून से अब तक 462.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 599 मि.मी. कुकरेल तहसील और सबसे कम 273.7 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 593.9 मि.मी., नगरी तहसील में 468.1 मि.मी., कुरूद तहसील में 429.8 मि.मी., भखारा तहसील में 440 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 434 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।


