सुकमा, 28 जुलाई 2025/sns/- जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियों से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘‘अग्निपथवायु.सीडीएसी.ईन पर आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष है तथा ऊंचाई 152 सेमी. है तथा जिनका का जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो। साथ ही 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 अंको तथा अंग्रेजी विषय में 50 अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सीएस, आईटी, इंस्टूमेंटेशन) में तीन वर्षीय डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। गैर विज्ञान विषय के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं में 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक, दो साल का वोकेशनल कोर्स 50 प्रतिशत अंक के साथ उर्त्तीण एवं अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो वे आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान विषय के छात्र अन्य विषय परीक्षा के लिए भी योग्य हैं और दोनों के लिए एक साथ परीक्षा दे सकते हैं। चयन परीक्षा 25 सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी। चयन प्रक्रिया तीन चरण में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, द्वितीय चरण में शारीरिक मापदंड तथा तृतीय चरण में चिकित्सा परीक्षण की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा तथा वायुसेना हेल्पलाइन नम्बर 0755-2661955 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की राज्य में ग्रामीण सड़क निर्माण की सराहना
राज्योत्सव पर विशेष लेख छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से राज्य में 25 वर्षों में बनी 40 हजार किमी सड़कें राज्योत्सव में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की राज्य में ग्रामीण सड़क निर्माण की सराहना
डिप्टी, लीगल एड डिफेंस कौंसिल के पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 23 अगस्त तक
मुंगेली, 12 अगस्त 2025/sns/- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली अंतर्गत डिप्टी, लीगल एड डिफेंस कौंसिल के 01 पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 23 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन जिला न्यायालय परिसर में रखे ड्राप बॉक्स में स्वीकार किया जाएगा। आवेदन का प्रारूप सहित अन्य जानकारी के लिए जिला न्यायालय के वेबसाइट https://mungeli.dcourts.gov.in/ […]
पोड़ी उपरोड़ा में वाटरशेड महोत्सव का किया गया आयोजन
कोरबा, 03 दिसम्बर 2025/sns/-जिले के पीएमकेएसवाय-वाटरशेड पोड़ी उपरोड़ा परियोजना अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माइक्रो वॉटरशेड सेमरा में चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, श्रमदान, पौधारोपण, विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया।महोत्सव में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती श्यामा पेन्द्रों सेमरा की सरपंच श्रीमती तुलसी बाई अरमो, लैंगा की सरपंच […]

