सुकमा, 25 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में मायद नोनी जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय कोंटा एवं पोटाकेबिन आवासीय कन्या विद्यालय एर्राबोर में बालिकाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से सॉर्ट मूवी पीपीटी के माध्यम से तथा एक्सरसाइज करा कर बालिकाओं एवं महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, नवीन कानून, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं से संबंधित अपराध, मानव तस्करी, बालश्रम, बालविवाह, यातायात नियम व सुरक्षा, नशामुक्ति, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार, कैरियर गाइडेंस, कैरियर काउंसलिंग जैसे संवेदनशील विषयों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के लिये शासन, प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।“मायद नोनी“ जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस विभाग से निरीक्षक पदमा जगत अजाक थाना महिला प्रकोष्ठ सुकमा, स्टॉफ ईश्वर निर्मलकर, धनेष्वरी ध्रुव, ममता सरियम ,साइबर सेल से लीला पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमति प्रमिला सिंह, शान्ति सेठिया, मनीषा शर्मा, संगीता करतम, नीलिमा, स्वास्थ्य विभाग मलेरिया सलाहकार राजेश्वरी, शिक्षा विभाग से तरंगिनि सोनी , सूर्या मरकाम, दीपाली उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : मनोरा कॉलेज भवन निर्माण के लिए 4.61 करोड़ रूपये की स्वीकृति
जशपुर जिले में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम रायपुर, 30 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मनोरा विकासखंड के शासकीय कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा अपने जशपुर प्रवास के दौरान की […]
बस्तर में गणतंत्र दिवस पर साक्षरता का अनूठा उत्सव उल्लास मेले में नव साक्षरों ने दिखाई प्रतिभा
जगदलपुर, 27 जनवरी 2026/sns/- बस्तर जिले में इस वर्ष का गणतंत्र दिवस पारंपरिक समारोहों से हटकर साक्षरता के एक नए उत्सव का साक्षी बना। सोमवार को जिले भर में आयोजित उल्लास मेले ने राष्ट्रीय पर्व को एक नया आयाम दिया, जहां गणतंत्र का जश्न केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रहकर ज्ञान और स्वावलंबन के प्रदर्शन […]
सुकमा में गूंजेगी लोक कला की धुन
सुकमा, 12 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को समर्पित, सुकमा जिले में भव्य “जिला स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव 2025-26“ का आयोजन होने जा रहा है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में यह […]

