धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला धमतरी में 21 जुलाई को स्वापक एवं मनःप्रभावी (नशीली) दवाईयों के विक्रय पर तथा नशे के रूप में दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मेडिकल दुकानों की जांच की गई । जिसमे मेसर्स विजय मेडिकोज को नशीली दवाईयों के जांच के दौरान इन दवाइयों के क्रय विक्रय के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने एवं बिना फार्मेसिस्ट की उपस्थिति में दवाइयों के विक्रय करने की स्थिति में बंद कराया गया ।
उसी प्रकार बठेना अस्पताल के सामने स्थित मेसर्स बालाजी मेडिकल स्टोर को नशीली दवाइयों के रख रखाव व क्रय विक्रय के सबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया । जांच के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पीयूष तिवारी, अतिरिक्त तहसीलदार कुसुम प्रधान ,नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे, औषधि निरीक्षक संदीप सूर्यवंशी, सुमित देवांगन व लोकेश साहू उपस्थित थे।

