धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2025-26 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग के सूचना पटल पर परीक्षा परिणाम का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम, नाम, पिता का नाम, अध्ययनरत संस्था, वर्ग आदि त्रुटि होने के संबंध मे 25 जुलाई तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद मिले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।


