रायगढ़, 22 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण, रायपुर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में 23 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायगढ़, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर में प्रात: 10 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षण कोर्स जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (हेल्थ केयर सेक्टर)के अंतर्गत प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत हितग्राही सम्मिलित होंगे।

