छत्तीसगढ़

दुर्ग में जल्द मूर्तरूप लेगा आईटी पार्क विधायक और कलेक्टर ने स्थल का किया मौका मुआयना


 
दुर्ग, 21 जुलाई 2025/sns/-
जिला मुख्यालय दुर्ग में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशा के अनुरूप आईटी पार्क की स्थापना जल्द मूर्तरूप लेगा। दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और निगम महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने आज अधिकारियों के साथ आईटी पार्क हेतु केनाल रोड स्थित नवनिर्मित काम-काजी महिला छात्रावास का अवलोकन किया। विधायक श्री यादव ने अधिकारियों को खाली पड़े नवनिर्मित भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन कराने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने आईटी कंपनियों हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रस्ताव तैयार करने आईआईटी भिलाई के अधिकारियों को निर्देशित किये। इस अवसर पर आईआईटी भिलाई के संचालक श्री राजीव प्रकाश, दुर्ग निगम कमिश्नर श्री सुमीत अग्रवाल के अलावा निगम एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं दुर्ग निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *