सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- बरमकेला के होटलों में खाद्य पदार्थों की मानक जांच करने सुधा चौधरी वरिष्ट खाद्य अधिकारी तथा वरुण पटेल नमूना सहायक द्वारा एमएफटीएल के माध्यम से विजय होटल, साहू किराना स्टोर्स, श्री राधे फैमिली रेस्टोरेंट, पटेल फूड हब, विधि रेस्टोरेंट, अजय भोजनालय, जगमति होटल, पटेल चाट सेंटर, नंदनी चाट सेंटर इत्यादि से 68 खाद्य नमूना जांच हेतु संकलित किया गया, जिसमें 05 नमूना अवमानक 02 मिथ्या छाप पाया गया, अवमानक खाद्य को नष्ट कराकर ऐसे खाद्य का विक्रय भंडारण नहीं करने निर्देशित किया गया। साथ ही कारोबारकर्ताओं को हैंड ग्लोव्स, हेडकैप का उपयोग करने तथा साफ स्वच्छ जल भंडारण करने, खाद्य सामाग्री को ढंककर रखने, प्रतिष्ठान में स्वच्छता रखने संबंधी आवश्यक निर्देश तथा जानकारी दिया गया। इसके साथ ही उपयोग किया गया तेल पटेल फूड हब से 3 लीटर, विधि रेस्टोरेंट से 20 लीटर, विजय होटल से 2 किलो तेल और पटेल फूड हब से मोमोज को नष्ट करवाया गया।
संबंधित खबरें
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिली सुविधा हर आधे घण्टे में बिजली खपत की जानकारी मोबाइल पर
कवर्धा, 30 दिसम्बर 2025/sns/- विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमन 2020, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के द्वारा जारी मीटरिंग कोड एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाये गये नियमों के पालन में सभी घरेलू, गैर घरेलु एवं शासकीय विभाग के कनेक्शनों में (कृषि पंपों को छोड़कर) के पुराने मीटरों […]
किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार का शुभारंभ
दुर्ग, 15 नवंबर 2025/sns/- प्रदेश के साथ आज से दुर्ग जिले में किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार प्रारम्भ हो गया है। सहकारी समिति मर्यादित चंदखुरी में सांसद श्री विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर के आतिथ्य एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा, कमिश्नर श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह […]
जल उपयोगिता समिति की बैठक 6 अगस्त को
बिलासपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- संभागायुक्त श्री सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। संभाग के अंतर्गत सभी जिलो के कलेक्टरों को वर्चुअल रूप से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। बैठक में संभाग […]

