छत्तीसगढ़

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक सम्पन्न

सुकमा, 18 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान, ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सक डॉ आरके सिंग कुशवाहा, सीएस डॉ एमआर कश्यप, आजीवन सदस्य, पदाधिकारी अधिकारी ने भी शामिल हुए।
बैठक का उद्देश्य जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही, समाज में रेडक्रॉस की सेवाओं का विस्तार करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।
डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य जरूरतमंदों तक तेजी से चिकित्सा सहायता पहुंचाना और समाज में मानवता का प्रसार करना है। उन्होंने जिले में रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी में हाईस्कूल से लेकर कॉलेज ेेके छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाने पर जोर दिया ताकि सदस्यों के मन में दुर्घटना व आपदा के दौरान पीड़ितों की सहायता, मानवता और निष्पक्षता की भावना पैदा हो। उन्होंने रेडक्रॉस के कार्यों को और अधिक विस्तृत करने हेतु पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, विभागीय अधिकारी कर्मचारी को जोड़ने के साथ ही उन्हें फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) की जानकारी व रेड क्रॉस से संबंधित कार्यों से अवगत कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से कहा। ताकि मरीज को सही समय में मदद मिल सके और समय की बचत हो।
बैठक में ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सक, डॉ आर के सिंग कुशवाहा ने कहा कि रेडक्रास का उद्देश्य सेवाभाव को बढ़ावा देना है। इसके लिए रेडक्रॉस के संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर रक्तदान और अन्य गतिविधियां आयोजित करने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *