मुंगेली, 18 जुलाई 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन हेतु एकमुश्त संविदा मासिक वेतन पर स्वीकृत पदों की पूर्ति के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला मिशन समन्वयक, जेंडर विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के समस्त दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा 25 जुलाई को जिला लाइवलीहुड कॉलेज, जमकोर परिसर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। मेरिट सूची सहित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ तथा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लाईवलीहुड कालेज में निशुल्क प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग 29 सितम्बर को
रायगढ़, 27 सितम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के शासकीय प्रशिक्षण केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में कस्टमर केयर एक्जक्योटीव (वायस एंड नॉन वायस) (10वीं), इलेक्ट्रिशियन(10वीं), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन(8वी), जल वितरण संचालक(12वीं) कोर्स में नि:षुल्क गैर अवासीय प्रषिक्षण हेतु दिनांक 29 सितम्बर 2025 को काऊंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण […]
मुख्यमंत्री श्री साय स्वच्छता संगम कार्यक्रम में होंगे शामिल
बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 अगस्त 2025 को बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य स्वच्छता संगम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को 260 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देेंगे, जिसमें 197 करोड़ से अधिक के लागत वाले 25 […]
कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं
अम्बिकापुर, 14 जुलाई 2025/sns/- आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जनदर्शन में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले जैसे सीमांकन, ऋण पुस्तिका सुधार, बटवारा, वन अधिकार पत्र, अतिक्रमण, फौती […]

