जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुरकोट के ऑगनबाडी केन्द्र 06 में ऑगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर ने बताया कि ग्राम पंचायत धुरकोट के ऑगनबाडी केन्द्र 06 में सहायिका पद रिक्त होने के फलस्वरूप उक्त ग्राम के 8 वीं उत्तीर्ण तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक महिला अभ्यर्थी 30 जुलाई 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) में आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस में सीधे जमा कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
संबंधित खबरें
धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी कोयलंगा भुइयां पाली मार्ग पर पिकअप वाहन में 24 क्विंटल धान जप्त
रायगढ़, 19 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम कोयलंगा-भुइयांपाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए […]
यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन व्यवस्था
राज्योत्सव के दिन, 01 नवम्बर 2025/sns/- को सुबह 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शहर में आने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलगांव चौक से आने वाले वाहनों को बायपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धमधा नाका से प्रवेश करने वाले वाहनों […]
कलेक्टर ने आईटी पार्क और नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
दुर्ग, 16 फरवरी 2026/sns/- जिला मुख्यालय दुर्ग में आईटी पार्क शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है, भवन एवं परिसर में सभी आवश्यक तैयारी द्रुत गति से पूरी की जा रही है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज आईटी पार्क का निरीक्षण कर तैयारियों का […]

