छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

सुकमा, 15 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयनित 28 मार्गों पर यात्री बस संचालन के लिए कार्यालयीन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सुकमा जिले में निर्धारित 9 बस रूटों के लिए निविदा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 1 अगस्त को नियमानुसार निविदा को खोला जाएगा। उपरोक्त आवेदन की समस्त जानकारी विस्तृत जानकारी जैसे सामान्य शर्ते, फीस, आवेदन एवं अन्य दस्तावेज आदि परिवहन विभाग के विभागीय वेबसाईट https://cgtransport.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *