छत्तीसगढ़

किसानों को 5.76 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण राज्य में बीज की मांग का 116 प्रतिशत है


रायपुर, 13 जुलाई 2025/sns/- चालू खरीफ सीजन में राज्य के किसानों को सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों के लिए 5 लाख 76 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज प्रदाय किए जा चुके है, जो कि राज्य में बीज की मांग का 116 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 4.95 लाख क्विंटल है, जिसके विरूद्ध समस्त स्त्रोतों से 7.22 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज भण्डारण कर किसानों को अब तक 5 लाख 76 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए गए हैं। इसमें 5 लाख 57 हजार 229 क्विंटल धान बीज, 10 हजार 246 क्विंटल मक्का, 1898 क्विंटल अरहर, 2597 क्विंटल सोयाबीन तथा 4339 क्विंटल अन्य खरीफ फसलों के बीज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *