छत्तीसगढ़

एस आई आर निर्वाचक नामावली के प्रारूप का हुआ प्रकाशन

मुंगेली, 27 दिसम्बर 2025/sns/-निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक ली एवं विस्तारपूर्वक आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान जिले के विधानसभा क्षेत्र 26-लोरमी, 27-मुंगेली (अ.जा.) एवं 29-बिल्हा के भाग संख्या 01 से 143 के निर्वाचक नामावली के प्ररूप 5 का प्रकाशन किया गया और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की हार्ड कापी एवं फोटोरहित निर्वाचक नामावली की साफ्टकापी (सीडी), मतदान केन्द्रों की सूची तथा एएसडी की सूची उपलब्ध कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में किसी निर्वाचन का नाम नामावली में सम्मिलित किए जाने अथवा विलोपित किए जाने के संबंध में दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक किया जा सकता है। 14 फरवरी 2026 तक दावा-आपत्तियों के निराकरण का कार्य किया जायेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान ऐसे मतदाता जिनको सी कैटेगरी में रखा गया है उनको अपने उम्र के वर्ग के अनुसार से निर्धारित दस्तावेज की मांग के लिए नोटिस तामिल किया जाएगा। इसके साथ ही साथ जो मतदाता 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनसे फॉर्म 6 के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन भी प्राप्त किया जा रहा है।इसके अलावा वे सभी व्यक्ति जो 01.10.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे उनसे भी भावी मतदाताओं के रूप में फार्म 06 भराने की कार्यवाही की जाएगी। इसके उपरांत 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
वर्तमान में जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 06 लाख 17 हजार 23 है। एस.आई.आर के दौरान गणना पत्रक भरने वाले मतदाताओं की संख्या 05 लाख 32 हजार 21 है।जिनका नाम मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में नाम प्रविष्ट है।स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या 34 हजार 911, मृतकों की संख्या 21 हजार 592 तथा दोहरी प्रविष्टी की संख्या 28 हजार 499 है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने बताया कि जिले के जिन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने पर आयोग के निर्देशानुसार उन मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तिकरण कर 134 नए मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। अब मुंगेली विधानसभा अंतर्गत 340 मतदान केन्द्र, लोरमी विधानसभा अंतर्गत 312 और पथरिया अंतर्गत 143 मतदान केन्द्र हो गए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, तीनों अनुविभागों के एसडीएम, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण और मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *