धमतरी, 12 जुलाई 2025/sns/- जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापक, रेल्वे आदि परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 17 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला स्थानीय समुदायिक भवन धमतरी में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। कार्यशला में आने वाले अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान मिल पायेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा परीक्षा संबंधी तनाव भी कम होगा। इसके अलावा जिले के तीनों अनुभाग धमतरी, कुरूद और नगरी में जुलाई से अक्टूबर तक जिला प्रशासन के सहयोग से अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापम, रेल्वे आदि परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू हो रहा है, जिसका लाभ जिले के युवा उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले भर में विविध गतिविधियां आयोजित
अम्बिकापुर, 03 सितम्बर 2025/sns/- राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार 01 से 07 सितम्बर 2025 तक प्रदेशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के निर्देशन में […]
विधानसभा सत्र के दौरान पत्राचार समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
रायगढ़, 4 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा का षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार 20 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों, स्थगन प्रस्ताव, आश्वासन, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार एवं जानकारी […]
ई-ऑफिस के संबंध में कार्यशाला आयोजित
बिलासपुर, 26 जून 2025/sns/- राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में नवाचार करते हुए ई-ऑफिस के द्वारा राज्य के सभी विभागों में ऑनलाईन कार्य किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत जिले में ई-ऑफिस का प्रशिक्षण जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष […]


