छत्तीसगढ़

भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

सुकमा, 12 जुलाई 2025/sns/- शिक्षित एवं पात्र युवाओं से भारतीय वायु सेना में अविवाहित पुरूष और महिला उम्मीदवारों से अग्निवीरवायु 02/2026 बैच के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदक इस भर्ती के लिए वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in पर 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक केवल ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी द्वारा मैट्रिक कक्षा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन या प्रदेश द्वारा विज्ञान विषय में गणित, भौतिकी न्यूनतम 50% अंको और अंग्रेजी में 50% के साथ उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जनवरी 2009 (दोनो तिथियों को मिलकर) के बीच जन्म हो। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर उपलब्ध है, उम्मीदवार को सलाह दी जाती है की ऑनलाईन आवेदन भरते समय सही विवरण भरें। उम्मीदवार द्वारा ऑनलाईन आवेदन में भरा गया विवरण अगर भर्ती के किसी भी चरण में गलत पाया जाता है, तो उनकी उम्मीदवार रद्द कर दी जाएगी। ऑनलाईन आवेदन-पत्र की छानबीन की जाएगी और इसे किसी भी समय अनुपयुक्त पाये जाने पर बिना कारण बताये रद्द किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *